Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन, क्या है दिल्ली का हाल? जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है, कई जगहों पर कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा और कई जगह कोल्ड वेव जैसी स्थिति पैदा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर सुबह और रात के समय गलन भी बढ़ गई है।
आईएमडी ने कहा है कि आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा। उसने कहा है कि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है।

जहां तक दिल्ली का सवाल है तो आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क है और तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे बना हुआ है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा लेकिन यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -398 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -359 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -392 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -373 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 381 AQI
तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम (Aaj Ka Mausam kaisa rahega)
मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज सहित यूपी के कई शहरों में सर्दी एकदम से बढ़ी है तो वहीं जयपुर, सीकर, झुंझुनू, बीकानेर में पारा गिरा है।, तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहा। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी स्नोफॉल होने के आसार हैं,शिमला, मसूरी, मनाली में तापमान 0°C के आसपास जा सकता है।

पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के संकेत (North East mai kaisa hai Aaj Ka Mausam)
असम, मेघालय और नागालैंड में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में मौसम सामान्य है और यहां पर हल्की बरसात के आसार हैं तापमान 20-28°C के बीच जा सकता है। बंगाल में तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है।













Click it and Unblock the Notifications