Bengaluru Weather: बेंगलुरू में गिरा तापमान, क्या कोहरे के साथ और बढ़ेगी ठंड? IMD ने जारी किया अलर्ट
Bengaluru Weather: बेंगलुरु में पारा लगातार गिर रहा है और बीते कई दिनों से सुबह कोहरा बढ़ गया है। जिससे शहर में ठिठुरन बढ़ गई है। रात का तामपान रात को 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गुरुवार 11 दिसंबर को कोहरे और धुंध भरी सुबह का रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) नेदिन भर बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है।
आईएमडी के अनुसार ने आज अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है। बेंगलुरु शहर के लिए अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस के साथ दिनभर धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है।

आज सुबह शहर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कोहरे की मोटी परत दिखी, जिससे बेंगलुरु वासियों ने ठिठुरन महसूस की। जहाँ उत्तर और मध्य भारत शीत लहर की तैयारी कर रहे हैं, वहीं बेंगलुरु की ठंड कम तीव्र होगी पर सामान्य से नीचे। यह स्थिति शहर को उसकी पहचान - कोहरे से ढकी सुबह और सर्द रातें देगी।
कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?
इसी बीच, कर्नाटक के कई दक्षिणी आंतरिक जिलों में भी शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। इनमें बल्लारी, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु शहरी, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोलार, मांड्या, रामनगर, चिक्कमगलुरु, शिवमोगा, हासन, कोडागु, चामराजनगर, मैसुरु, तुमकुरु और विजयनगर शामिल हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तटीय क्षेत्र में उडुपी, दक्षिण कन्नड़ और उत्तर कन्नड़ जिले भी शुष्क बने रहेंगे।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के जिलों जैसे बेलगावी, बीदर, विजयपुरा, बागलकोट, हावेरी, गदग, धारवाड़, कलबुर्गी, कोप्पल, बल्लारी, रायचूर, यादगीर और विजयनगर में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि ये शुष्क परिस्थितियाँ पूरे दिन ऐसे ही बनी रहेंगी।
मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि उत्तरी आंतरिक, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कई जिलों में पिछले कई दिनों से शुष्क मौसम का दौर चल रहा है। विभाग के अनुसार, आज भी इन क्षेत्रों में ऐसी ही परिस्थितियाँ जारी रहने की संभावना है। बेंगलुरु और चिक्कबल्लापुर भी उन जिलों में शामिल हैं जहां लंबे समय से शुष्क मौसम अनुभव किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications