Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में रहेगा मौसम खराब, दिल्ली में रेड अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में गुरुवार की सुबह बरसात के साथ हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है लेकिन जलजमाव के कारण लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पूरे दिन के लिए यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि आज सुबह 5 बजे से यहां पर बरसात हो रही है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट और ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक कर लें।

Aaj Ka Mausam

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -86 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 104 एक्यूआई

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली समेत अन्य राज्यों में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है, इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल औैर उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहेगा। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में आज येलो अलर्ट और देहरादून, मसूरी में ऑरेज अलर्ट जारी है।

मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आज के लिए ऑरेज अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में बारिश का दौर जारी रहेगा, यहां पर भी येलो अलर्ट जारी है।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

आज बिहार, महाराष्ट्र, बंगा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में में भारी बारिश के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+