Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में गिरा पारा, 4 राज्यों में साइक्लोन दित्वा का डर बरकरार, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी अपने पूरे शबाब पर नजर आ रही है, बीते 24 घंटे में देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 2 दिसंबर को उत्तरी भारत से लेकर मध्य और पूर्वी राज्यों तक मौसम में खासा बदलाव देखने को मिलेगा।
कई जगहों पर सुबह के समय कोहरा छाया हुआ है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठंड को और बढ़ा दिया है।

कश्मीर में पारा माइनस में चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर साइक्लोन दित्वा की वजह से 2 से 4 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका है और इसी वजह से यहां पर अलर्ट जारी है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तापमान धीरे-धीरे नीचे आ रहा है, जिससे सुबह-शाम सैर करने वालों को अब परेशानी होने लग गई है।
विजिबिलिटी में कमी, गिरा पारा, AQI खराब (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली की बात करें तो मंगलवार की सुबह धुंध के साथ हुई है जिसके कारण विजिबिलिटी में कमी आई है। आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क और आसमान साफ़ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -399 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -409 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -412 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -413 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 411 AQI
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। निचले क्षेत्रों में ठंड तेज होगी और बादल छाए रहेंगे। तो वहीं राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, रात का तापमान गिर सकता है। उत्तर प्रदेश, खासकर लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और नोएडा में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
साइक्लोन दित्वा तेजी से आगे बढ़ रहा है (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं दक्षिण भारत में साइक्लोन दित्वा तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये बहुत ही ताकतवर तूफान है इसलिए मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है और सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

प्रशासन हाई अलर्ट, भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
लोगों को तटीय इलाकों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आने वाले तीन दिन यहां पर काफी अहम है इसलिए सभी से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications