Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ी ठंड, कश्मीर में पारा शून्य के नीचे, 4 राज्यों में तूफान की आशंका
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हिमपात का दौर जारी है। दक्षिण और पूर्व भारत में भारी बारिश की आशंका बनी हुई है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि सक्रिय चक्रवाती तूफान सेन्यार मलक्का के पास कमजोर हो गया है लेकिन एक दूसरा लो प्रेशर एरिया साउथ- पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका तट डेवलव हुआ है, जो कि अब चक्रवात Ditwah में बदल गया है।

इसी कारण अब 1 दिसंबर तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, बढ़ेगी सर्दी (Aaj Ka Mausam)
अगर दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार की सुबह यहां पर कोहरे और धुंध के साथ हुई है। आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -471 AQI
- शादीपुर, दिल्ली 439 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -482 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -457 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 471 AQI

कई जगहों पर शून्य के नीचे (Aaj Ka Mausam)
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश: इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में शीतलहर के हालात बन सकते हैं। तो वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में जबरदस्त गिरावट है। कश्मीर में तो पारा कई जगहों पर शून्य के नीचे है।

जैसलमेर, बीकानेर, चूरू में बढ़ी सर्दी (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट जारी है। जैसलमेर, बीकानेर, चूरू जैसे इलाकों में ठंड तेज हुई है। गुजरात और महाराष्ट्र: में मौसम शुष्क रहेगा, हवा में नमी कम होने के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी।मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आसमान साफ रहेगा। सुबह-शाम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications