Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं सीजन की सबसे सर्द रात, कश्मीर में पारा शून्य के नीचे, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: बीते 24 घंटों में देश में मौसम का मिजाज बदल गया है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने की आशंका जताई है, साथ ही कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की बी बात कही है।
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2022 के बाद नवंबर में सबसे कम है यानी कि इस सीजन की सबसे सर्द रात है। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

वैसे आज पूरा दिन मौसम शुष्क रहेगा, वैसे राहत की बात ये है कि दिन में धूप निकलेगी। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -491 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -399 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -492 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -467 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 481 AQI
उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी और शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में और कमी का अनुमान लगाया है। कुछ जगहों पर सुबह कोहरा छाने और दिन में धुंध बनी रहने की संभावना है।
श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात (Aaj Ka Mausam)
जम्मू-कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में बुधवार को इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां पारा माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। तो वहीं आने वाले दिनों में यहां पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। कुल मिलाकर, देश के कई हिस्सों में ठंड का असर गहराता दिख रहा है।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
अगले 24 घंटे के भीतर सेन-यार साइक्लोन के अंडमान के तटीय इलके से टकराने के आसार हैं, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए आज भी अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications