Aaj Ka Mausam: सावधान! इन राज्यों में आने वाला है बड़ा तूफान, दिल्ली -राजस्थान में अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत. में अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है , आज भारत के कई हिस्सों में मौसम सामान्य से ठंडा है, उत्तर और मध्य भारत में ठंडी हवाओं और कोल्ड वेव का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दक्षिणी राज्यों के कुछ भागों में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय स्तर पर औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब से गंभीर श्रेणी के बीच बना हुआ है और रेलवे ने यात्रियों को कोहरे व भीड़भाड़ की संभावित स्थिति को देखते हुए समय से पहले यात्रा अपडेट जांचने की सलाह दी है।

आज का मौसम पूर्वानुमान (Aaj Ka Mausam)
भारत मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे सुबह और देर रात अब अच्छी-खासी ठंड महसूस हो रही है।
दिल्ली में कैसे रहेगा मौसम? (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में आज भी मौसम ड्राई है, सुबह यहां पर हल्का कोहरा भी देखा गया तो वहीं आज पूरे दिन यहां पर धूप निकलेगी, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23°C से 24°C के बीच और न्यूनतम तापमान 10-12°C के ही बीच रहने का अनुमान है,। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है, आज भी कई जगहों पर ये चार सौ के पार है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -493 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -492 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -499 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -494 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 488 AQI
कोल्ड वेव की स्थिति (Aaj Ka Mausam)
मध्य भारत के राजगढ़ जैसे मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है,, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ के अलावा, विदर्भ, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ , विदर्भ, झारखंड, उत्तर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ इलाकों में भी आने वाले हफ्तों में शीतलहर देखी जाएगी।
तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान में भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटे के भीतर सेन-यार साइक्लोन अंडमान के तटीय इलके से टकराने के आसार हैं, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमनान है., जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है।












Click it and Unblock the Notifications