Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पारा 3 डिग्री से नीचे, UP-Bihar में भी हालत खराब, बारिश का अलर्ट जारी, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है, कोहरे-शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का ताजा अपडेट भयभीत करने वाला है, उसका कहना है कि ये पूरा सप्ताह ऐसे ही रहेगा और लोगों को गलन का सामना करना पड़ेगा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में गंभीर शीत लहर का प्रकोप बने रहने का भी पूर्वानुमान है तो कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है, जिससे कि सर्दी बढ़ेगी।
मौसम विभाग ने यूपी-बिहार , राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे की आशंका व्यक्त की है उसने लोगों से अपील की है कि वो सेहत के प्रति सचेत रहें और बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट चेक करें।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज पहली बार न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। आयानगर शहर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जिसने 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया।पालम में डिग्री, सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आज भी यहां पर येलो अलर्ट जारी है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान लगभग 6°C - 8°C और अधिकतम लगभग 16°C - 18°C के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 275 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -278 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -279 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -283 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी है , कश्मीर और हिमाचल के कई जिलो में पारा शून्य से नीचे माइनस में चल रहा है।
Aaj Ka Mausam: क्या है उत्तर प्रदेश का हाल
पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, पूर्वी यूपी में ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बनी रहेगी। लखनऊ, कानपुर और आसपास के इलाकों में सुबह कोहरा और दिनभर सर्द हवाएं चलने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हवा में ठंड के साथ कोहरा और हवाएं तेज़ रह सकती हैं।

Aaj Ka Mausam: बिहार में 'कोल्ड डे' की स्थिति
बिहार में भी 11 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी है। कई जिलों में कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान सुबह कम रहेगा और दिन में भी मौसम सुहावना होने के बजाय ठंडा ही बने रहने की संभावना है। अभी बारिश की संभावना कम है, लेकिन कोहरे से दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
तमिलनाडु, पुडुचेरी में आज से भारी बारिश की चेतावनी है। तो वहीं चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, कर्नाटक में वैसे तो मौसम शुष्क है लेकिन बेंगलुर समेत कई जिलों में मौसम ठंडा है और यहां पर सुबह-शाम घर से बाहर निकलते वक्त हल्की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications