Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, साउथ में साइक्लोन का खतरा, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कहीं बारिश और कहीं धूप ने लोगों को तंग किया हुआ है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं जिससे तापमान में कमी आएगी तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा जिससे सिहरन बढ़ेगी।

जबकि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक प्रेशर के चलते तूफान का खतरा मंडरा रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

यही नहीं पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि दिल्ली की बात करें तो आज यहां पर मौसम साफ रहेगा, सुबह से ही हवाओं में हल्की सिहरन है, जो कि आने वाले दिनों में अब बढ़ेगी।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 रह सकता है (Aaj Ka Mausam)

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्लीवासियों की सुबह शहर में छाई धुंध की मोटी चादर के साथ हुई। दिवाली के बाद से प्रदूषण का खतरनाक स्तर और बिगड़ती वायु गुणवत्ता चिंता का विषय बन गई है।

दिल्ली की हवा जानलेवा (Aaj Ka Mausam)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बुधवार को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 433 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -373 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -320 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -433 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -357 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -337 एक्यूआई
Delhi AQI

आंधी-तूफान का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

अरब सागर में चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है, बेंगलुरु में कल रात से लगातारा बरसात हो रही है, जिसने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है।

Aaj Ka Mausam

यूपी में 2 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा (Aaj Ka Mausam)

पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर दिख सकता है। उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा,आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में धीरे-धीरे सुबह के समय कोहरे की परत मोटी होती जाएगी और अक्टूबर के अंत तक घना कोहरा छाने लगेगा। इस सप्ताह के अंत तक हल्की हवाएं चलने से सर्दी में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+