Aaj Ka Mausam: 5 राज्यों में चलेगी शीतलहर, बढ़ेगी सर्दी, जानें दिल्ली का हाल
Aaj Ka Mausam: बुधवार को देश के कई राज्यों में मौसम पलटी मारने वाला है क्योंकि आज कई प्रदेशों में अचानक से तापमान में कमी आने वाली है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने 5 राज्यों में भीषण शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है, इन पांच राज्यों का नाम है एमपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश, जहां अब तेजी से सर्दी बढ़ने वाली है।
इसी कारण लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहने के लिए कहा गया है, जहां उत्तर भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिणी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी ने आज तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर लें। अगर नेशनल कैपिटल की बात करें तो आज बारिश ना होने की वजह से मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन में धूप निकलेगी।
आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब (Aaj Ka Mausam)
इस दौरान अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है। मालूम हो कि दिल्ली की हवा मंगलवार को 'आपातकालीन' स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले लगभग 11 महीनों में सबसे खराब स्थिति थी।
कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित (Aaj Ka Mausam)
इसी के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज III प्रतिबंधों को लागू किया है तो वहीं दिल्ली सरकार ने मंगलवार को फैसला लिया कि कक्षा 5 तक के छात्रों की कक्षाएं अब हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएंगी।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -427 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -437 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -481 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -423 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 481 AQI
कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा , यूपी में भी लोगों को कोहरे और शीतलहर का भी सामना करना पड़ेगा।तो वहीं पहाड़ों पर भी बारिश होने की आशंका बनी हुई है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में अब ठंड भी बढ़ेगी और आने वाले दिनों शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications