Delhi AQI Today: 'रेड जोन' में देश का दिल, कई इलाकों में AQI 400 पार, अब क्या होगा?
Delhi AQI Today: देश की राजधानी दिल्ली में आज भी आबो-हवा काफी खराब है, यह फिर से सांस लेना मुश्किल हो रहा है। रविवार को राजधानी के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे दिल्ली 'रेड जोन' में आ गई है।
हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि सुबह और शाम के समय लोगों की आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई महसूस की जा रही है, डॉक्टरों ने पहले ही लोगों को अलर्ट रहने को कहा है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -407 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -361 AQI
- पंजाबी बाग,
- शिवाजी पार्क -415 AQI नॉर्थ कैंपस,
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -403 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 420 AQI
बेहद खतरनाक स्थिति, लोग परेशान (Delhi AQI Today)
यह स्थिति स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बेहद खतरनाक मानी जाती है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए,अगर प्रदूषण यूंही बढ़ता रहा तो आने वाले दिन और मुसीबत भरे हो सकते हैं, AQI की ताजा स्थिति को देखते हुए हर किसी के मन में सवाल है कि अब आगे क्या होगा? वैसे तो इसे रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद यहां से प्रदूषण कम नहीं हो रहा है।
प्रदूषण को बढ़ाने के कई कारण हैं (Delhi AQI Today)
दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ाने के कई कारण हैं, जिसमें आस-पास के राज्यों में पराली का जलना, वाहनों का उत्सर्जन, निर्माण कार्य, और धूल की मात्रा में इजाफा और सबसे अहम कारण ये है कि मौसम में ठंडक बढ़ने से हवा की गति धीमी होने से प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं।
स्वास्थ्य पर प्रभाव (Delhi AQI Today)
इस जहरीली हवा का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है। आंखों में जलन, सिरदर्द और खांसी आम शिकायत बन चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक इस प्रदूषण में रहने से फेफड़ों की क्षमता घटती है और हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
क्या करें नागरिक?
- घर से निकलते समय मास्क पहनें।
- सुबह-सुबह व्यायाम या दौड़ने से बचें।
- घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
- पौधे जैसे एलोवेरा, स्नेक प्लांट और पीस लिली लगाकर हवा को शुद्ध करें।












Click it and Unblock the Notifications