Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ी ठंड, ठिठुरने लगा कश्मीर, 4 राज्यों में Cyclone Ditwah का कहर, जानें अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ठंडी हवाएं तेज हो गई हैं तो वहीं साइक्लोन दित्वा ने दक्षिण में आफत जोत दी है, यहां पर बारिश ने कहर बरपाया हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 1 से 4 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश , यनम और रायलसीमा क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है और इसलिए Orange अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, कश्मीर में तो कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे चल रहा है तो वहीं हिमाचल के ऊपरी भागों में हल्की बर्फबारी के आसार है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट हुई है जो कि आगे भी जारी रहेगी।

धुंध के कारण विजिबिलिटी में कमी (Aaj Ka Mausam)

दिल्ली की बात करें तो सोमवार की सुबह स्मोग के साथ हुई। कुछ इलाकों में हल्की धुंध के कारण विजिबिलिटी में कमी भी देखी गई। आज पूरे दिन यहां पर मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। यहां के AQI में कोई सुधार नहीं है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -407 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -399 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -419 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -417 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 421 AQI
Aaj Ka Mausam

असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम (Aaj Ka Mausam)

आईएमडी ने कहा है कि असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान है।पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में हवाओं का दबाव सक्रिय है।

Aaj Ka Mausam

साइक्लोन दित्वा का खतरा (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं दक्षिण भारत में साइक्लोन दित्वा का खतरा मंडरा रहा है, ये बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तमिलनाडु, केरल और आंध्रा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ये बहुत ही ताकतवर तूफान है इसलिए मछुआरों को समु्द्र में जाने से रोका गया है और 1 दिसंबर तक के लिए यहां पर अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+