Jaipur ka Mausam: जयपुर में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, अगले 24 घंटे भारी, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Jaipur ka Mausam: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह होते-होते हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया। जहां बीते कुछ दिनों से हल्की ठंड के साथ सूखा मौसम बना हुआ था, वहीं आज हुई बूंदाबांदी ने राजधानी में ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज पूरा दिन जयपुर में ऐसे ही रहने वाला है।
केवल जयपुर ही नहीं 9 जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन 9 जिलो के लिए अलर्ट जारी हुआ है,उनके नाम हैं - जयपुर, अजमेर, अलवर, कोटा, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा और दौसा ।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बदला मौसम (Jaipur ka Mausam)
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई शहरों में बारिश हुई है। जयपुर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने न्यूनतम तापमान कम हुआ तो वहीं लोग अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से हैरान दिखे। स्कूल और ऑफिस के लिए निकलने वालों को बारिश के बीच यात्रा करनी पड़ी। सड़कों पर फिसलन भी देखी गई, इसलिए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
आज दिनभर रुक-रुक कर हो सकती है बारिश ( Jaipur ka Mausam)
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज पूरे दिन बना रह सकता है। बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है।
कृषि और दैनिक जीवन पर असर (Jaipur ka Mausam)
राजस्थान के जिन इलाकों में फसलें खड़ी हैं, वहां यह बारिश सुखद भी है और कुछ जगहों पर चुनौतीपूर्ण भी साबित हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश हल्की रही तो रबी फसलों को लाभ होगा, लेकिन अधिक बारिश से नुकसान की आशंका भी रहती है।
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण (Jaipur ka Mausam)
मौसम विभाग अगले 24 घंटों को अहम मान रहा है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। तापमान में 2-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानियां बरतने और दैनिक गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications