Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम मारेगा पलटी, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर से पलटी मारने वाला है, उमस और चिलचिलाती गर्मी से दुखी दिल्लीवासियों को गुरुवार को राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 29-30 मई को एक बार फिर से राजधानी बारिश की गिरफ्त में होगी और तेज हवाएं चलेंगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने कहा है कि टएक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैंट। अगर आज के मौसम की बात करें तो आज भी आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी, जिससे उमस चरम पर रहेगी, बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

Aaj Ka Mausam

गौरतलब है कि इस बार दिल्ली में मई माह में उतनी गर्मी पड़ी नहीं जितनी की हर बार पड़ती थी, मौसम विभाग ने कहा है कि 'इस बार दिल्ली एनसीआर में मई के महीने में 184.6 बारिश रिकार्ड की गई है, ऐसा पूरे 125 सालों बाद हुआ है।'

वायु गुणवत्ता में सुधार संभव (Aaj Ka Mausam)

बारिश के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, दिल्ली में आज AQI 113 दर्ज किया है(सुबह 6 बजे), अगर बारिश होती रही तो निश्चित तौर पर आबो-हवा सुधरेगी।

सुबह 6 बजे दिल्ली के कुछ स्थानों का AQI निम्नलिखित था

  • पूसा - 114 AQI · मध्यम
  • शादीपुर · 118 AQI · मध्यम
  • पंजाबी बाग - 119- मध्यम
  • शिवाजी पार्क · 109 AQI · मध्यम

बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा भयंकर गर्मी (Aaj Ka Mausam)

जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज 'लू' चलने की आशंका है तो वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश का अलर्ट जारी है।

कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी (Aaj Ka Mausam)

तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश के मद्देनजर आज भी 'रेड अलर्ट' है तो वहीं बंगाल, झारखंड और आंध्रा के कुछ स्थानों पर बादल बरस सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+