Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली में भी मौसम रहेगा गीला, जानें IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जबरदस्त ढंग से तांडव मचाया हुआ है,उत्तराखंड, हिमाचल में तो बादल फटने से भारी तबाही मची है। हालांकि मानसून अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन इसके बावजूद बदस्तूर इसका बरसना जारी है। शुक्रवार को भी बहुत सारे राज्यों में इसका उत्पात देखने को मिलेगा इसलिए सभी को संभलकर रहने की जरूरत है।

भारतीय मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, बंगाल और कर्नाटक में आज भारी बारिश की आशंका जताई है।राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां भी हल्की से तेज बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने कहा है कि 20 सितंबर तक राजधानी में हल्की बारिश का दौर रहेगा।

Aaj Ka Mausam

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -76 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -99 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 117 एक्यूआई

UP के कई जिलों में भयंकर बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर ,आगरा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या बलिया, बलरामपुर, बांदा, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ में भारी बारिश की आशंका, येलो अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam

बिहार में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

यहां के 7 जिले बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में हल्की से मध्यम बरसात होगी।

Aaj Ka Mausam

कर्नाटक येलो अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

कर्नाटक में येलो अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में गुरुवार शाम से भयंकर बरसात हो रही है, आज भी यहां पर मौसम गीला ही रहेगा इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+