Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में हड्डी गलाने वाली ठंड,कई जगहों पर Cold Wave, दिल्ली में हुई बारिश, बढ़ी सर्दी
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ,शीतलहर और कोहरे की डबल अटैक से लोग परेशान और बेहाल है। आज भी कई राज्यो में कोहरे और शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से यहां के तापमान में गिरावट जारी है, लोगों को ठंडी हवाएं झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 9 जनवरी को पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं, जिसका असर मैदानी इलाकों पर होगा और गलन बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर आज सुबह-सुबह इंद्रेदवता प्रसन्न हो गए हैं, तकरीबन 6.30 एम पर यहां पर बारिश शुरू हो गई, जिससे सर्दी बढ़ा दी है, मौसम विभाग ने कहा है कि 'आज पूरे दिन मौसम यहां गीला ही रहेगा और हल्की बरसात होती रहेगी।' शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 6°C - 8°C और अधिकतम लगभग 16°C - 18°C के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 279 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -274 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -272 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -281 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -263 AQI

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब में सुबह के समय घना कोहरा है, और दृश्यता कम है। दिन के समय कुछ जगहों पर धूप निकल सकती है, मगर तापमान ठंडा ही रहेगा।
Aaj Ka Mausam: यूपी में छाया है घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में भी 9 जनवरी को मौसम ठंडा और सुखा रहेगा। सुबह के समय कोहरा फैल सकता है, खासकर बड़े शहरों और मैदानों में। दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होगी, लेकिन रात व सुबह काफी ठंड होगी।

Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कड़ाइकल जैसे तटीय इलाकों में आज से भारी बारिश की चेतावनी है। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में जाने से परहेज़ करने की सलाह दी गई है। तो वहीं तमिलनाडु के 11 जिलों में भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर तीन दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam: लोगों के लिए सुझाव
- सुबह के समय घना कोहरा रहेगा - यात्रा करते समय सावधानी रखें।
- ठंड और कोहरे के कारण कई इलाकों में वीज़िबिलिटी कम रह सकती है।
- पहाड़ों में बर्फ़बारी के कारण मार्ग प्रभावित हो सकते हैं - यात्रियों को अपडेट लेते रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications