Aaj Ka Mausam: यूपी में जारी है उमस का सितम, 11 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश?

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जून के आखिरी दिनों में मानसून की सक्रियता ने जहां दक्षिण, मध्य और पूर्वोत्तर भारत को सराबोर कर दिया है, वहीं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में राहत और उमस भरी गर्मी का मिला-जुला असर दिख रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जून को देश के करीब 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें, उसने आज जिन 11 राज्यों में आंधी -पानी की आशंका को व्यक्त किया है, ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिल नाडु और केरल।

Aaj Ka Mausam

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम का मिला-जुला असर दिखाई दे रहा है। शनिवार सुबह दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट तो आई लेकिन वातावरण में उमस का स्तर काफी बढ़ गया है तो वहीं यहां अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे बीच-बीच में तेज धूल भरी हवाएं और हल्की बारिश होने की संभावना है। पूरी तरह से मानसूनी बारिश के लिए दिल्ली को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

उत्तर प्रदेश में जारी रहेगा उमस का सितम

उत्तर प्रदेश के लोगों को अभी कुछ और दिन भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप झेलना पड़ेगा। शनिवार को आगरा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने लोगों को बेहाल कर दिया। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और बरेली समेत कई जिलों में दिनभर लू का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने 28 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में भीषण लू का अलर्ट जारी रखा गया है। अगले तीन दिनों तक तापमान में भारी गिरावट की संभावना कम है, लेकिन इसके बाद मानसून की दस्तक से पारे में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखी जाएगी। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिलेगी।

बिहार में हो सकती है बारिश

पटना, गया, भोजपुर, सिवान, समस्तीपुर, पूर्णिया और भागलपुर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। नदियों के जलस्तर में होने वाली संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है।

कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और तेलंगाना के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है।

आसमान से आफत बरसेगी

पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आसमान से आफत बरसने की आशंका बनी हुई है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है। स्थानीय प्रशासन ने इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और बाढ़ जैसे हालातों को लेकर लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

यह पढ़ें:Punjab Weather: अमृतसर में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
यह पढ़ें:Punjab Weather: अमृतसर में कब होगी बारिश? मानसून को लेकर IMD का अलर्ट, पंजाब में आज कैसा रहेगा मौसम
यह पढ़ें:Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
यह पढ़ें:Bengaluru Weather: बेंगलुरु समेत कर्नाटक में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का IMD अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+