NZ vs ENG: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड का बोरिया-बिस्तर समेटा, 9 विकेट की एकतरफा जीत के साथ वर्ल्ड कप से किया बाहर

NZ vs ENG, T20 World Cup 2026: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड का सफर समाप्त हो गया है। 27 जून को द ओवल मैदान पर खेले गए मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही कीवी टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। न्यूजीलैंड के लिए यह टूर्नामेंट का आखिरी मैच साबित हुआ, जिसने टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर का भावुक अंत भी कर दिया।

न्यूजीलैंड ने बोर्ड पर लगाए 163 रन (NZ vs ENG, T20 World Cup 2026)

मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर और इसाबेला गाज़े ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। केर ने सर्वाधिक 42 रन और गाज़े ने 28 रनों का योगदान दिया। मध्यक्रम में सोफी डिवाइन ने 30 और ब्रुक हॉलिडे ने 20 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 163 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

NZ vs ENG 1

डैनी व्याट-हॉज और डंकली की मैच जिताऊ पारी

इंग्लैंड की ओर से अनुशासित गेंदबाजी देखने को मिली। डैनी गिब्सन सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने दो विकेट चटकाए। उनके अलावा लॉरेन बेल और फ्रेया केम्प को एक-एक सफलता मिली। 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर एमी जोन्स महज 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हालांकि, इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाज विकेट तरसते रह गए। डैनी व्याट-हॉज और सोफिया डंकली ने मोर्चा संभालते हुए मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!
IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!

व्याट-हॉज ने खेली तेज तर्रार पारी

व्याट-हॉज ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए 53 गेंदों में नाबाद 89 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं, दूसरी छोर से सोफिया डंकली ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 48 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर काफी भावुक नजर आईं। यह मैच सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहू का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था।

IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ी भारत की टेंशन, करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार तय?
IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप में बढ़ी भारत की टेंशन, करो या मरो वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार तय?

पोस्ट-मैच सेरेमनी में केर ने कहा कि टूर्नामेंट से बाहर होना दुखद है, लेकिन हमारे लिए सबसे भावुक पल यह है कि टीम के तीन महान खिलाड़ी (सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, और ताहुहू) अब हमारे ड्रेसिंग रूम और विमेंस क्रिकेट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट को जो सेवाएं दी हैं, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब मैं एक छोटी बच्ची के रूप में टीम में आई थी, तब इन तीनों ने मुझे गाइड किया और मेरा स्वागत किया था। हम आज रात उनके शानदार करियर का जश्न मनाएंगे।

FIFA: पनामा पस्त, हैरी केन जबरदस्त! इंग्लैंड की जीत के साथ कप्तान ने रचा इतिहास, बना डाला ऑल-टाइम रिकॉर्ड
FIFA: पनामा पस्त, हैरी केन जबरदस्त! इंग्लैंड की जीत के साथ कप्तान ने रचा इतिहास, बना डाला ऑल-टाइम रिकॉर्ड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+