Vaibhav Sooryavanshi तोड़ेंगे सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड? महज इतनी गेंदों की है जरूरत

Vaibhav Sooryavanshi Record: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया अब सीरीज में वापसी के इरादे से उतरेगी। दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय प्लेइंग-इलेवन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू हो सकता है। हालिया घरेलू और आईपीएल सीजन में बल्ले से कोहराम मचाने वाले वैभव को भारतीय मिडिल ऑर्डर या ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है।

आंकड़ों में रहा है वैभव का दबदबा (Vaibhav Sooryavanshi Record)

सीनियर टीम में शामिल किए जाने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने लगातार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। उनके हालिया आंकड़े किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को डराने के लिए काफी हैं। आईपीएल 2026 के सीजन में वैभव ने 240 के करीब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 776 रन कूटे। वह सीजन के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे।

Vaibhav Sooryavanshi 1

क्या टूटेगा टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड?

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए ट्राई-सीरीज के फाइनल में उन्होंने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस मैच में उन्होंने 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। क्रिकेट पंडितों का मानना है कि यदि दूसरे टी20 में वैभव को क्रीज पर पर्याप्त समय मिला, तो वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में फुल-मेंबर देशों के बीच सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!
IND vs IRE: चैंपियन बनते ही घमंड आ गया? बुरी तरह ट्रोल हुई टीम इंडिया, क्या वैभव को बाहर रखने की मिली सजा!

इतनी गेंदों में करना होगा कमाल

फिलहाल आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज टी20आई शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा और न्यूजीलैंड के फिन एलेन के नाम है। इन दोनों ने 33 गेंदों में यह कारनामा किया है। वैभव को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 32 गेंदों या उससे कम में 100 रन पूरे करने होंगे।

'उसको अभी पानी पिलाने दो,' वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज खिलाड़ी की सलाह, किसने दिया यह बयान?
'उसको अभी पानी पिलाने दो,' वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिग्गज खिलाड़ी की सलाह, किसने दिया यह बयान?

भारत का मौजूदा रिकॉर्ड रोहित के नाम

भारतीय बल्लेबाजों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में सेंचुरी बनाई थी। इस सूची में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 37 गेंदों में शतक जड़ा था। यदि वैभव 34 गेंदों में भी शतक पूरा करते हैं, तो वह रोहित शर्मा का 9 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

IND vs IRE: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कर देना चाहिए बाहर
IND vs IRE: 3 भारतीय खिलाड़ी जिनको आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में कर देना चाहिए बाहर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+