Aaj Ka Mausam: देश के 8 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, चलेंगी तूफानी हवाएं, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में एक बार फिर से सर्दी का दौर लौट आया है, आंधी-तूफान ने लोगों को परेशान किया हुआ है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट बहुत ज्यादा ही डराने वाला है, उसने आज आठ राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त की है और तूफानी हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है।
जिन राज्यों के लिए चेतावनी जारी हुई है, उनके नाम हैं बिहार, यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, और सिक्किम। आईएमडी का कहना है कि मौसम का मिजाज तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के चलते बिगड़ा हुआ है। आज जिन राज्योंमें बारिश होगी वहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलेंगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है और सर्दी बढ़ी है और आज भी यहां पर बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम ने हवाई यात्रा बाधित की है । मंगलवार को दिल्ली में मध्यम बारिश और तेज हवाओं के बाद, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें बाधित हुईं थीं और आज भी यही हाल रहने वाला है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश ने राजधानी की हवा को साफ़ कर दिया, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में सुधार हुआ।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 248 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -258 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -269 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -258 AQI

Aaj Ka Mausam: मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट
छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, मैहर में में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Aaj Ka Mausam : बारिश और बर्फबारी संभव
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है इसलिए अलर्ट जारी है तो वहीं 30 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत पर असर डालेगा। यह सिस्टम क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का एक और दौर ला सकती है, जिससे कड़ाके की सर्दी पड़ने की आशंका है।

Weather Forecast: कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में सुबह-रात घना कोहरा छाएगा, जिससे दृश्यता कम होगी। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 'कोल्ड डे' की स्थिति का भी अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications