Aaj Ka Mausam: गणतंत्र दिवस पर कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam : कोहरे और शीतलहर के बीच भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है तो वहीं कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है। देश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और केरल में अगले 36 घंटों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
दिल्ली में आज हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। जिससे परेड और गणतंत्र दिवस समारोह में भी व्यवधान पड़ सकता है। लेकिन स्काईमेट वेदर के अनुसार, 26 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं लेकिन वो बरसेंगे नहीं। स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में मौसम दिन में शुष्क ही रहेगा।

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में हो सकती है बारिश
IMD का अनुमान है कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 19°C से 21°C के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 4°C-6°C तक गिर सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम हो सकता है, जो मौसम के औसत से -1.6°C से -3.0°C कम रहेगा, तो वहीं यहां पहले से हवा में सुधार हुआ है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 294 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -266 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -272 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 249 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -258 AQI
Aaj Ka Mausam : ओले गिरने की भी चेतावनी
IMD ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी दी है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

Republic Day Weather Forecast: कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश
उत्तर प्रदेश के अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद और मेरठ में सुबह 10-15 किमी प्रति घंटे की सर्द हवाएं चलेंगी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 11°C रह सकता है। शाम तक हल्की बरसात हो सकती है।
Aaj Ka Mausam : कई राज्यों में मौसम मारेगा पलटी
बिहार में 28 जनवरी से मौसम बदलेगा। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया समेत कई जिलों में तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। राजधानी पटना में दिन का तापमान लगभग 21°C और रात का न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।

Republic Day IMD forecast: कई इलाकों में snowfall की संभावना
कश्मीर में 26 जनवरी को सर्दी अधिक तीव्र रहेगी और कई इलाकों में snowfall की संभावना है,। मौसम विभाग के अनुसार घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ निचले इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications