Aaj Ka Mausam: कोहरे का कहर जारी, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से बढ़ी गलन, 6 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega 22 December 2025: पूरा उत्तर भारत भयंकर सर्दी की चपेट में है, कई जिलों में सुबह से ही समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे दृश्यता कम हो गई और यात्रा पर असर पड़ा है, फ्लाइटस और ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं। कश्मीर में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से गलन बढ़ी है तो वहीं मैदानी इलाकों पर भी इसका असर दिख रहा है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, पंजाब और राजस्थान के कई इलाके इस वक्त कोहरा और शीतलहर की चपेट में हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में इन सभी 6 राज्यों में भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Aaj ka Mausam 22 December 2025 Delhi: दिल्ली में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी सुबह के समय कोहरे से दृश्यता कम है, जबकि दिन के समय धूप हल्की-पीली रहने का अनुमान है। यहां पर न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 14-16 डिग्री तक सीमित रहने की उम्मीद है। कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है क्योंकि विजिबिलिटी कम बनी हुई है।
'यात्रियों को पहले से फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी'
X पर जारी एडवाइजरी में लिखा है, 'दिल्ली एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी वाले प्रोसीजर चल रहे हैं। सभी फ्लाइट ऑपरेशन सामान्य रूप से जारी हैं, कृपया धैर्य बनाए रखें। एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले यात्रिगण पहले से फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।' बता दें कि आज भी यहां पर AQI बहुत ज्यादा खराब है।'
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -373 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -237 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क 349 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -378 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली 381 AQI
Aaj ka Mausam 22 December 2025 Uttar Pradesh: यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर के चलते दैनिक जीवन प्रभावित है,दिन में भी हल्की धूप के बावजूद ठिठुरन महसूस होने का अनुमान है। सड़कों पर किनारे लोग आग तापते दिखाई पड़ रहे हैं तो वहीं मौसम विभाग ने कुछ मैदानी इलाकों में सर्दी और कोहरे की चेतावनी जारी की है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त सारी सावधानी बरतें।

Aaj ka Mausam 22 December 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका
कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की आशंका है , हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू और लाहौल-स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में Snowfall होगा जिसकी वजह से गलन बढ़ेगी तो वहीं उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों में भी बर्फ गिरने की संभावना है। बर्फबारी के चलते पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ सकती है, इसलिए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Aaj ka Mausam 22 December 2025: दक्षिण भारत में होगी बरसात
केरल, आंध्रा, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहेगा, हल्की बूंदा-बांदी संभव है तो वहीं हवाओं में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है। बेंगलुरु में मौसम साफ, शुष्क और ठंडी हवाओं वाला बना रहेगा।
इन बातों का रखें ख्याल
- कोहरे के दौरान यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।
- पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय स्नो चेन या आवश्यक सुरक्षा उपकरण साथ रखें।
- सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े, शाल और मौसम के अनुसार तैयारी रखें।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Maharashtra Weather Alert: बिन मौसम बरसात रुला रही किसानों को, 7 जिलों में 5 दिन का बारिश का अलर्ट -
Kal Ka Mausam: Delhi-UP समेत इन राज्यों में तूफानी बारिश का IMD अलर्ट! 2–5 अप्रैल तक कहां-कहां आंधी-ओलावृष्टि? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications