Aaj Ka Mausam: यूपी के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में छाई धुंघ, तीन राज्यों में बरसेंगे बादल
Aaj Ka Mausam: घने कोहरे और शीतलहर ने पूरे उत्तर भारत को परेशान किया हुआ है, कड़ाके की सर्दी झेल रहे नॉर्थ इंडिया में अब बारिश का दौर जारी होगा, जिससे कंपकंपी बढ़ेगी। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी झेलनी पड़ेगी।
मौसम का ये हाल पूरे हफ्ते ऐसे ही रहने वाला है इसलिए सभी को अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की जरूरत है। हिमाचल, उत्तराखंड, और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जिससे पारा गिरेगा और गलन बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। राजधानी में कोल्ड वेव की स्थिति बन हुई है, वहीं कोहरे और स्मोग के डबल अटैक ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। ट्रेनें, फ्लाइट्स सभी अपने निर्धारित वक्त से पीछे चल रहे हैं, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज यहां अधिकतम तापमान 21-22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं इसकी आवोहवा आज भी खराब है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 323 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -347 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -358 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -332 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -325 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान और नीचे जा सकता है, जिससे शीतलहर और तेज हो सकती है और इसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ेगी जिससे गलन बढ़ने के आसार हैं। मनाली, डलहौजी और लाहौल में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में येलो अलर्ट जारी है।

Aaj Ka Mausam: यूपी के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। ठंडी हवाओं के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है तो वहीं आज यहां के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बलरामपुर, बहराइच, कानपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, रामपुर, आजमगढ़, मैनपुरी , मुरादाबाद आगरा में घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam : इन जगहों पर भी मौसम है खराब
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार में ठंड और कोहरे का असर जारी है। कई इलाकों में दृश्यता कम है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हैं। मध्य भारत में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा, लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कोहरा और हल्की ठंड का असर देखने को मिलेगा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में हल्की बारिश और नमी बनी रह सकती है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications