Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश होने की वजह से मौसम बदला हुआ है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज से लेकर अगले दो दिनों तक । 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी भारत के कई इलाकों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी प्रबल आशंका है। पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने घर से निकलने से पहले मौसम का अपडेट चेक करने की बात कही है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 11 मई को बारिश और तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) का अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब में 11 और 12 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, बटाला और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

राजस्थान में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

राजस्थान में 12 मई के लिए जयपुर, अलवर, अजमेर, सीकर, बीकानेर, भरतपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। इन जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में 11 मई को अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हो सकता है।

यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, सहारनपुर, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बलरामपुर, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में 11 से 13 मई तक भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में बारिश का पूर्वानुमान

बिहार में 11 मई को गया, जहानाबाद, पटना, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार में भारी बारिश व आंधी का अलर्ट है। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तराखंड में में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौड़ागढ़ और चंपावत में 11 मई के लिए भारी बारिश और आंधी का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

हिमाचल में होगी बारिश, अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर और ऊना जिले में 11 मई को तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। यहां हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में अधिकतम 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान संभावित है।

यह पढ़ें:Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम,अगले 48 घंटे तक तेज हवाओं और बारिश के आसार,IMD का येलो अलर्ट
यह पढ़ें:Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम,अगले 48 घंटे तक तेज हवाओं और बारिश के आसार,IMD का येलो अलर्ट
यह पढ़ें:Chennai Weather Update मौसम का डबल अटैक! चेन्नई में पारा 40°C पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
यह पढ़ें:Chennai Weather Update मौसम का डबल अटैक! चेन्नई में पारा 40°C पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+