आज का मंत्रः शनिदेव को खुश करने का मंत्र
Recommended Video

नई दिल्लीः आज शनिवार है और इस दिन शनिदेव को खुश करने के लिए लोग शनिमंदिर जाने के लेकर कई कार्य करते हैं, जिससे शनिदेव खुश हो जाएं। ज्योंतिषिशास्त्र में शनिदेव को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि अगर किसी पर शनिदेव खुश नहीं होते हैं तो वो जिंदगी में तरक्की नहीं कर सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र
शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्लीं शं शनैश्चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। .

दूर होती है मुश्किलें
शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

संतान की भलाई का मंत्र
संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

सदा खुश रहने का मंत्र
सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

शादी की कठिनाई को दूर करना का मंत्र
इसके अलावा अगर आपको शादी में कठिनाई आ रही है तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

निरोग रहने का मंत्र है
निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

नजर उतारने का मंत्र
नजर उतारने का मंत्र है- नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

खर्राटों की समस्या से परेशान
नजर उतारने के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा
हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।












Click it and Unblock the Notifications