आज का मंत्रः धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र

Recommended Video

    How to Make Goddess Lakshmi Happy | बस कीजिये ये काम, माँ लक्ष्मी रहेंगी सदैव आपके घर | Boldsky

    नई दिल्लीः हर कोई अपनी जिंदगी में पैसा कमाना चाहता है और इसके लिए कड़ी मेहनत करता है लेकिन कई बार ये संभव नहीं हो पाता है। लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप करता है तो उसके पास पैसे की कमी नहीं रहती है।

    धन के लिए करें चंदन मंत्र का जाप

    धन के लिए करें चंदन मंत्र का जाप

    लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र- चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्र् पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इसे चंदन मंत्र का जाता है। संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक प्रत्येक दिन 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

    बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का-

    बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का-

    इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

    अपने बॉस को खुश करने का मंत्र

    अपने बॉस को खुश करने का मंत्र

    इसके लिए अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉस आपसे खुश रहे तो इस मंत्र का जाप किया जाता है। अपने बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्। ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है।

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

    शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

    संतान की भलाई का मंत्र

    संतान की भलाई का मंत्र

    संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्‍याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

    सदा खुश रहने का मंत्र है

    सदा खुश रहने का मंत्र है

    सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

    निरोग रहने का मंत्र है-

    निरोग रहने का मंत्र है-

    निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+