आज का मंत्रः चाहते हैं अपने बच्चे की भलाई तो करें इस मंत्र का जाप
नई दिल्लीः हर माता-पिता ये चाहता है कि उसके बच्चे सुखी रहें, उनके भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई बार माता-पिता बीमा भी करवाते हैं तो वहीं ज्योतिषियों का कहना है कि बच्चों के भविष्य के लिए माता-पिता को एक मंत्र का जाप करना चाहिए। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप करने से उनकी संतान को किसी तरह का कोई दुख नहीं होता है।

संतान की भलाई का मंत्र
संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी।

इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है
इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

खुश रहने का मंत्र
सदा खुश रहने का मंत्र है- प्रसन्न चेतसो ह्याशुः बुद्धिः पर्यवतिष्ठते। सदा खुश रहने के लिए ज्योतिषियों द्वारा इस मंत्र के जाप की सलाह दी जाती है। इस मंत्र का जाप करना आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र शाम के समय करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करते समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठ जाऐं। लगातार 21 दिन तक प्रत्येक दिन 7 बार इस मंत्र का उच्चारण करें। आप देखेंगे कि आपके मन में प्रसन्ता का भाव निरंतर बना रहेगा।

शादी की कठिनाई को दूर करना का मंत्र
इसके अलावा अगर आपको शादी में कठिनाई आ रही है तो आपको इस मंत्र का जाप करना चाहिए। धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

लंबी आयु के लिए करें जाप
शादी के अलावा अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो, इस मंत्र का जाप ये मंत्र है- 'सप्तैते चिरजीविनंः' इस मंत्र के जाप को ज्योतिषी लंबी आयु के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि अगर आप इस मंत्र का लगातार जाप करते हैं तो आपकी आयु लंबी होगी। इस मंत्र का जाप करना भी बेहद आसान है।

निरोग रहने का मंत्र है
निरोग रहने का मंत्र है- गंगे च यमुने चैव गोदावरि सरस्वती नर्मदे सिन्धु कावेरी जलेअस्मिन् संन्निधिं कुरु। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इस मंत्र का गंगा मंत्र का नाम दिया गया है। अगर आप निरोग रहने चाहते हैं तो प्रातःकाल उठकर पूर्व की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक 3 बार मंत्र का जाप करें. इससे आप सदा निरोगी रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसे कोई बीमारी नहीं लगती है।

नजर उतारने का मंत्र
नजर उतारने का मंत्र है- नमस्ते रूद्ररूपाय करिरूपाय ते नम। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक गुरुवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

खर्राटों की समस्या से परेशान
नजर उतारने के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा
हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

सफलता का मंत्र
कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications