आज का मंत्र- धन की देवी लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए करें इस मंत्र का जाप

Recommended Video

    Astro Tip for Wealth and Money: इस मंत्र से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा | Boldsky

    नई दिल्लीः अपने जीवन में हर कोई चाहता है कि उसके पास पैसे की कोई कमी ना हो। पैसे की कमी ना हो इसके लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। नौकरी के अलावा बिजनेस करते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि धन नही जुड़ पाता है। इस समस्या के निजात के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि अगर लगातार आप एक मंत्र का जाप करते हैं तो आप पर लक्ष्मी जी की कृपा सदा बनी रहेगी।

    लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र

    लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र

    ये है लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र- ''चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्रं पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा'' ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप मंत्र का लगातार जाप करते हैं तो धन की समस्या दूर हो सकती है। इस मंत्र का नाम है चंदन मंत्र।

    चंदन मंत्र का जाप करना बेहद आसान है

    चंदन मंत्र का जाप करना बेहद आसान है

    ज्योतिषियों के मुताबिक चंदन मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। चंदन मंत्र का प्रयोग लक्ष्‍मी की सदा प्राप्‍ती के लिए किया जाता है। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। शाम के समय उत्तर दिशा की ओर मुख करके इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मंत्र का जाप करते समय ध्यान रहे कि एक बार में तीन बार इस मंत्र का जाप करें।

    ये हैं लंबी आयु का मंत्र

    ये हैं लंबी आयु का मंत्र

    लक्ष्मी की कृपा के अलावा अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो, इस मंत्र का जाप ये मंत्र है- 'सप्तैते चिरजीविनंः' इस मंत्र के जाप को ज्योतिषी लंबी आयु के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि अगर आप इस मंत्र का लगातार जाप करते हैं तो आपकी आयु लंबी होगी। इस मंत्र का जाप करना भी बेहद आसान है।

    इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या

    इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या

    लंबी आयु के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

    इस मंत्र से करें घर की रक्षा

    इस मंत्र से करें घर की रक्षा

    हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

    सफलता का मंत्र

    सफलता का मंत्र

    कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।

    दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

    दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

    अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

    लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा

    लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा

    दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+