उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे ने कपिल शर्मा को कहा धन्यवाद, जानिए क्यों
मुंबई। शिवसेना की युवा शाखा के प्रेसिडेंट आदित्य ठाकरे ने कॉमेडियन कपिल शर्मा की तरफ से बीएमसी में भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए उन्हें धन्यवाद कहा है। ठाकरे की पार्टी शिवसेना के पास बीएमसी काउंसिल की सबसे अधिक सीटें हैं।

क्या कहा था कपिल शर्मा ने
कपिल शर्मा ने ट्विटर पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा था, 'ये हैं आपके अच्छे दिन। पिछले 5 सालों में हमने 15 करोड़ इनकम टैक्स दिया है लेकिन मुंबई दफ्तर से जुड़े काम के लिए 5 लाख रुपए घूस देनी पड़ रही है।'
I am paying 15 cr income tax from last 5 year n still i have to pay 5 lacs bribe to BMC office for making my office @narendramodi
— KAPIL (@KapilSharmaK9) September 9, 2016
कपिल शर्मा के ट्वीट के बाद बीएमसी ने उनके आरोप को गंभीर करार देते हुए घूस मांगने वाले शख्स का नाम पूछा है। बीएमसी ने कहा कि कपिल शर्मा के आरोप के बाद आरोपी शख्स के बारे में जानकारी मांगी गई है। बीएमसी ने पत्र लिखकर कपिल शर्मा से पूरी जानकारी मांगी हैं।
बीएमसी ने कहा कि फिलहाल हमारी नजर आरोपी शख्स की पहचान पर है। जब तक कपिल शर्मा आरोपी अधिकारी की डिटेल्स नहीं देंगे हम कार्रवाई कैसे करेंगे?
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कपिल को जवाब
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि कपिल शर्मा को प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना नहीं साधना चाहिए था। कपिल शर्मा के तो अच्छे दिन आ ही गए हैं।
बीजेपी नेता राम कदम ने कपिल शर्मा के खिलाफ साइबर सेल में जाकर शिकायत की बात कही है। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा पूरे मामले को सोशल मीडिया में लेकर गए, जबकि उन्होंने इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Kapil Sharma took to social media, but he should have complained right when the incident happened: Ram Kadam (BJP) pic.twitter.com/IbAbRLReQY
— ANI (@ANI_news) September 9, 2016
कपिल के ट्वीट पर सीएम फड़नवीस का जवाब
कॉमेडियन कपिल शर्मा के घूस वाले ट्वीट पर सीएम देंवेद्र फड़नवीस और बीएमसी दोनों ने तुरंत रिप्लाई किया है। सीएम फड़नवीस ने ट्विटर पर लिखा है कि अरे कपिल भाई आप सारी डिटेल हमें दें, हम किसी को छोड़ेंगे नहीं, घूस लेने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Kapilbhai pls provide all info.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 9, 2016
Have directed MC,BMC to take strictest action.
We will not spare the culprit.@KapilSharmaK9 @narendramodi












Click it and Unblock the Notifications