जल्द ही डाकघरों में बनेंगे आधार कार्ड, दिसंबर से शुरू हो सकता है काम
भोपाल। जल्द ही मध्य प्रदेश के डाकघरों में सिर्फ चिट्ठी, बैंकिंग, और पासपोर्ट बनाने का काम ही नहीं होगा, बल्कि आधार कार्ड भी बनेंगे। सरकार ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है और दिसंबर से यह सुविधा शुरू हो सकती है। शुरुआत में यह सुविधा एक हजार डाकघरों में दी जाएगी और अगर सब कुछ सही रहा तो इसे अन्य डाकघरों में भी देना शुरू कर दिया जाएगा। इसे लेकर डाक विभाग अपने कर्मचारियों को जरूरी प्रशिक्षण भी दे रही है, ताकि साल के अंत तक इस नई व्यवस्था को शुरू किया जा सके। व्यवस्था को तेजी से लागू करने के उद्देश्य से ही 51 जिलों के डाकघरों में बायोमीट्रिक मशीनें खरीदने को भी मंजूरी मिल चुकी है।

करीब 500 डाकघरों में आधार कार्ड को अपडेट किया जाएगा, जबकि 500 डाकघरों में नया आधार कार्ड बनाने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए आईरिश स्कैन मशीनों को खरीदना भी शुरू किया जा चुका है। अभी तक आधार से जुड़े काम निजी एजेंसियों द्वारा कराए जाते हैं, जिन्हें अब धीरे-धीरे वापस लिया जाएगा और आधार कार्ड बनाने की आउट सोर्सिंग बंद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications