आधार को मोबाइल नंबर से लिंक करना है फ्री, फिर भी वसूले जा रहे 150 से 250 रुपए
आधार नंबर को सिम से लिंक करने के लिए सेंटर वसूल रहे 150 से 250 रुपए

नई दिल्ली। बैंक अकाउंट खुलवाने और सिम कार्ड लेने के लिए हमें आधार नंबर की जरूरत होती है। वहीं जो जिन लोगों के नंबर और बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं, उन्हें भी इसे लिंक कराना है। सिम को आधार से लिंक कराने के लिए रजिस्ट्रेशन सेंटर जाना होता है। रजिस्ट्रेशन सेंटर पर आधार को नंबर से लिंक कराना फ्री है लेकिन दिल्ली में इसके लिए 100 से 200 रुपए लिए जा रहे हैं।
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर आधार नंबर लिंक कराने के लिए पैसे लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि बदरपुर, दक्षिण दिल्ली और लाल कुंआ में कई जगहों पर उस काम के लिए 200 रुपए लिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बैंक अकाउंट को तो पैन या आधार से ऑनलाइन लिंक करने की सुविधा है लेकिन सिम को आधार से लिंक कराने के लिए मोबाइल ऑपरेटर के सर्विस सेंटर पर जाना पड़ता है।
आपको बता दें कि देश में सरकार अगले साल फरवरी तक सभी सिम कार्ड्स को आधार से लिंक कराने की बात कह रही है। अब तक लगभग 34 करोड़ से ज्यादा सिम कार्ड आधार से लिंक कराए जा चुके हैं। देश में 128 करोड़ से ज्यादा सिम कार्ड कनेक्शन हैं।
आपको ये भी बताते चलें कि अगर आपने अपना मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं किया है तो फरवरी 2018 से पहले जरूर करवा लें, नहीं तो आपका फोन नंबर डीएक्टिवेट हो जाएगा। आधार और मोबाइल फोन को लिंक करने को सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications