धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब किसकी बारी? CJP का अगला प्लान क्या है? अभिजीत दीपके ने कर दिया बड़ा ऐलान

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब आगे क्या करेगी। क्या संगठन अब किसी राजनीतिक दल की तरह चुनावी मैदान में उतरेगा या फिर छात्र आंदोलन तक ही सीमित रहेगा। इन तमाम अटकलों के बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पहली बार अपने अगले कदम का खुलकर ऐलान कर दिया है।

अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सितंबर से देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' नाम से नया अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के जरिए CJP की टीम सीधे लोगों के बीच जाएगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और उन्हें सार्वजनिक मुद्दा बनाने की कोशिश करेगी। उन्होंने साफ किया कि शुरुआत शिक्षा से होगी, लेकिन आगे यह अभियान दूसरे जनसरोकार वाले मुद्दों तक भी पहुंचेगा।

Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party

'क्या बोलती पब्लिक' अभियान क्या है?

अभिजीत दीपके ने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों की आवाज सुनने की पहल है। CJP की टीम अलग-अलग राज्यों में जाएगी और आम लोगों से बात करेगी। उनका कहना है कि सरकार और जनता के बीच जो दूरी बढ़ी है, उसे कम करने की जरूरत है।

अभिजीत दीपके ने कहा कि "सितंबर से हम पूरे देश में 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करेंगे। हम लोगों के बीच जाएंगे, उनकी बातें सुनेंगे और उनकी समस्याओं को सामने लाएंगे।" उन्होंने बताया कि पहले चरण में पूरा फोकस शिक्षा व्यवस्था पर रहेगा। बाद में रोजगार, महंगाई और दूसरे सामाजिक मुद्दों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party

शिक्षा क्यों बनी पहला मुद्दा?

अभिजीत दीपके का कहना है कि आज स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों की फीस लगातार बढ़ रही है। इसका सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि "आज कई स्कूलों में पहली कक्षा की सालाना फीस ही एक से दो लाख रुपये तक पहुंच चुकी है। कई जगह डोनेशन अलग से लिया जाता है। जब आम लोगों की आमदनी इतनी नहीं बढ़ रही, तो वे अपने बच्चों की पढ़ाई का खर्च कैसे उठाएंगे?" उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा धीरे-धीरे सेवा की जगह कारोबार बनती जा रही है। CJP इसी मॉडल को बदलने की बात कर रही है।

कॉलेज और कोचिंग फीस पर भी सवाल

अभिजीत दीपके ने कहा कि समस्या सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं है। कॉलेज और कोचिंग संस्थानों की फीस भी लगातार बढ़ रही है। कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि CJP का मकसद शिक्षा को ज्यादा सुलभ और किफायती बनाने के लिए जनदबाव तैयार करना है।

उनका दावा है कि हालिया छात्र आंदोलन में शामिल युवाओं का गुस्सा सिर्फ NEET-UG पेपर लीक तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को लेकर था।

अंबेडकर और संविधान का किया जिक्र

अपनी विचारधारा पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि CJP भारतीय संविधान की भावना के साथ काम करेगी। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू का जिक्र करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर संगठन की सोच का हिस्सा रहेंगे। दीपके ने कहा, "हमारा रास्ता संविधान का रास्ता है। शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। सामाजिक न्याय के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"

राजनीतिक पार्टी नहीं, प्रेशर ग्रुप बनेगी CJP

NEET-UG पेपर लीक आंदोलन के बाद लगातार चर्चा थी कि CJP जल्द राजनीतिक दल बन सकती है। इस पर दीपके ने साफ कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "लोग हमसे ज्यादा मीडिया को हमारी राजनीतिक पार्टी बनने की जल्दी है। अभी हमारा फोकस चुनाव नहीं, बल्कि जनमुद्दों पर दबाव बनाने का है। हम प्रेशर ग्रुप की तरह काम जारी रखेंगे।" यानी फिलहाल CJP चुनावी राजनीति में उतरने के बजाय सरकारों पर जनदबाव बनाने की रणनीति पर आगे बढ़ना चाहती है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्यों अहम है यह ऐलान?

हाल ही में NEET-UG पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा असर डाला। आंदोलन में हजारों छात्र शामिल हुए और बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इस मुहिम से जुड़े। CJP ने इसे अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि युवाओं के दबाव की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।

CJP पर लगातार सवाल उठा रहा था कि अगर CJP खुद को छात्र हितों की आवाज बताती है, तो क्या वह दूसरे राज्यों, खासकर झारखंड में चल रहे भर्ती और परीक्षा विवादों पर भी उतनी ही सक्रिय होगी। ऐसे माहौल में 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान का ऐलान CJP की आगे की रणनीति का संकेत माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+