पुल पर चढ़कर स्टंट करने के चक्कर युवक ने गंवाई जान, देखिए VIDEO
नदी में तैराकी कर रहे एक युवक को स्टंट करने की सूझी। वह पुल की बैरिकेडिंंग पर चढ़ गया और वहां से नदीं में कूदा। नदी में डूबने से उसकी जान चली गई।
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे के मावल तहसील के सांगवडे गांव में पवना नदी में एक युवक को स्टंटबाजी करना काफी महंगा पड़ा। इस स्टंटबाजी के चलते युवक को अपनी जान खोनी पड़ी। खास बात यह जब वह युवक पुल पर चढ़कर नदी में छलांग लगा रहा था तब उसके दोस्त नदी में कूदने का वीडियो बना रहे थे। पर शायद उनको पता नहीं था कि यह स्टंटबाजी उनके जीवन के लिए सबसे महंगी साबित होगी।

22 वर्षीय मुदस्सिर ताहिर खान अपने दोस्तों के साथ नदी में तैरने गया था। अचानक तैरते हुए मुदस्सिर को स्टंटबाजी करने की सूझी। वह नदी में बने पुल पर चढ़ गया। उसने दोस्तों को फिल्मी स्टाइल में नदी में कूदने की बात भी की। जब वह कूद रहा था तो उसके ही दोस्त उसकी स्टंटबाजी का वीडियो बना रहे थे। किसी ने भी उसे इस तरह की स्टंटबाजी करने के लिए रोका नहीं।
जब मुदस्सिर बीच नदी में कूदा और किनारे आने के लिए तैरने लगा तो अचानक तैरते-तैरते थकावट के कारण वो पानी में डूब गया। एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम और पिंपरी चिंचवड की फायर ब्रिगेड टीम मुदस्सिर की बॉडी को ढूंढने का पूरा प्रयास कर रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications