महाराष्ट्र: दूल्हा एक और दुल्हन दो, अब हो रही है इस शादी की चर्चा

पुणे। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ऐसी अनोखी शादी हुई, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। शादी में मंडप भी एक लगा, दूल्हा भी एक था, लेकिन दुल्हने दो। सजी धजी दोनों दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और जीने मरने की कस्मे खाई। दरअसल, दुल्हन को अपनी बड़ी बहन की शादी की चिंता थी, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।

A young man married two girls

नांदेड़ क्षेत्र के बिलोली तहसील के कोटग्याल गांव निवासी गंगाधर शिरगिरे की तीन बेटियां हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी मंदबुद्धि है। मंझली बेटी राजश्री का कुछ वक़्त पहले ही रिश्ता तय हुआ था, जब शादी की घड़ी नज़दीक आई तो राजश्री को अपनी बड़ी बहन की चिंता सताने लगी। राजश्री ने इस बारे में अपने होने वाले पति साईनाथ उरेकर से बात की और उसे किसी तरह अपनी बड़ी बहन से भी शादी करने के लिए मना लिया।

कार्ड पर तीनों के नाम
हालांकि साईनाथ और उनके परिवार के लिए के लिए यह फैसला आसान नहीं था, लेकिन राजश्री के अपनी बहन के प्रति प्यार को देखते हुए वह तैयार हो गए। शादी के कार्ड छपवाये गए जिसपर साईनाथ के साथ राजश्री और उसकी बड़ी बहन धुरपतबाई का नाम भी था। पूरे गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+