मुंबई: अंधेरी गली में महिला पुलिस के साथ छेड़छाड़, केस दर्ज
मुंबई। अपराधी सिर्फ आम जनता को ही नहीं, बल्कि पुलिस वालों को भी निशाना बनाने से नहीं चूकते हैं। मुंबई में गणेश विसर्जन के दिन एक महिला पुलिस अफसर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। यह घटना सियोन में बुधवार को हुई थी। महिला पुलिस के साथ यह घटना गणोशोत्वस विसर्जन के बंदोबस्त पर ड्यूटी के बाद हुई। जिन लोगों ने महिला पुलिस के साथ छेड़खानी की, उनके बारे में अभी पता नहीं लग सकता है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह केस वडाला टीटी पुलिस थाना में दर्ज की गई है और छेड़छाड़ करने वाले लोगों की तलाश जारी है। महिला पुलिस के अनुसार यह घटना तब हुई जब वह अपने घर वापस जा रही थीं।
घर के पास हुई छेड़छाड़
अपनी शिकायत में महिला पुलिस ने कहा है कि वह अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थीं। वह एक पतली और कम रोशनी वाली गली से गुजर रही थीं कि तभी अचानक किसी ने उन्हें पकड़ लिया और जबरदस्ती उन्हें गलत तरीके से छूने लगा। जब महिला पुलिस ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया तो वह शख्स डर गया और वहां से भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications