तंजील अहमद हत्याकांड में एक महिला पर मुखबरी का शक, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के पीछे की वजह अब सामने आ गयी है। तंजील अहमद की हत्या के पीछ जो वजह सामने आयी है वह है पारिवारिक रंजिश। पुलिस ने अभी तक जिन लोगों से पूछताछ की है उसके अनुसार संपत्ति उनकी हत्या की मुख्य वजह बनी है। उनके हत्यारे मुनीर की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।

आतंकी साजिश नहीं थी NIA अधिकारी तंजील अहमद की हत्या के पीछे!

A Women is suspected to help accused in Tanzeel Ahmed murder case

पुलिस ने इस मामले में कुल सात लोगों से पूछताछ की थी लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं जो बड़ी बात सामने आयी है वह यह कि आरोपी ने शादी में शामिल होते वक्त जो शर्त पहनी थी उसे उसने वारदात के वक्त बदल दी थी। बताया जा रहा है कि तंजील अहमद की हत्या में एक महिला के भी शामिल होने की संभावाना है।

माना जा रहा है कि महिला ने अपराधियों को तंजील अहमद के बारे में मुखबरी की थी। मुनीर गैंग का नाम सामने आने के बाद से ही महिला फरार है। वहीं तंजील अहमद की हत्या के बाद पुलिस को 100 नंबर पर फोन करके सूचना देने के बाद जिस तरह से शिकायतकर्ता को धमकी देने की बात सामने आयी है उसके बाद स्योहारा थाने के चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिहं और कॉस्टेबल बुद्ध सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+