नशे में धुत पति ने ट्रेन में सबके सामने पत्नी को पीटा, यात्री ने बनाया वीडियो
मुंबई। महिलाओं के सुरक्षित माने जाने वाले शहर मुंबई में सरेआम ट्रेन में मारपीट की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात ठाणे से छत्रपति शाहूजी टर्मिनल के लिए आ रही लोकल ट्रेन में एक महिला के साथ उसके पति ने सरेआम मारपीट की है। घटना रात 11 बजे के आसपास की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का पति नशे की हालत में था। यह घटना दादर और कुर्ला स्टेशन के बीच घटी।

ट्रेन में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। मुंबई मिरर को घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, जब मैं ट्रेन में ठाणे के लिए चढ़ा तो एक व्यक्ति विकलांग वाले डिब्बे में एक महिला को बुरी तरह से पीट रहा था जैसे ही कुर्ला से ट्रेन ने चलना शुरू किया। शराब के नशे में धुत व्यक्ति अपनी पत्नी को पीटने लगा।
घटना के चश्मदीद समीर जावेरी ने बताया, वह 90 फीसदी विकलांग हैं। जिसके चलते वह महिला की मदद नहीं कर सके। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म भी खींचा लेकिन उस पर किसी ने प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि इसके बाद दादर जीआरपी ने आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें: शादी का झूठा वादा कर विधवा भाभी से शारीरिक संबंध बनाने लगा देवर, महिला ने VIDEO शूट कर सिखाया सबक












Click it and Unblock the Notifications