टिकट काउंटर पर गंभीर रूप से घायल हुई महिला के हाथ में रेलवे ने थमाया 500 रुपया
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन में टिकट निकालने के दौरान एक 56 वर्षीय महिला के ऊपर छत से स्लैब गिरने से महिला बेहोश हो गई। इस घटना से रेलवे ऑफिस की खस्ता हालत साफ नजर आ रही है।

मुंबई में रेलवे विभाग में पिछले कुछ दिनों में हो रहे हादसे से लोग डरे हुए भी हैं। यह महिला रेलवे स्टेशन में टिकट निकालने आयी थी पर छत से टूटकर एक टुकड़ा गिरने से महिला घायल हो गई।
महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। महिला के सिर पर गंभीर चोट आयी थी। महिला के सिर पर 20 टांके ऑपरेशन करके लगाये गए हैं।
वहीं महिला के रिश्तेदार इस हादसे के बाद रेलवे प्रशासन से नाराज़ है। रेलवे प्रशासन द्वारा इलाज़ के लिए 500 रुपये की मदद करने से रिश्तेदार खफा हैं। रिश्तेदार यही सवाल करते रहे कि 500 रुपए में कौन सा इलाज होता है।












Click it and Unblock the Notifications