स्कूल में कबड्डी खेलने के दौरान छात्र की पल में हो गई मौत, वीडियो वायरल
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में स्कूल में कबड्डी खेलते समय एक विद्यार्थी चक्कर आने से जमीन में गिरा और कुछ ही क्षण में उसकी मौत हो गई। पुणे के नवोदय विद्यालय में शनिवार को यह घटना घटी। आठवीं क्लास में पढ़ने वाले गौरव अमोल की इस घटना में मौत हो गई है।

मैदान में आया गौरव को चक्कर
इस घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ था। पुणे के शिरूर तहसील के पिंपले जगताप स्थित नवोदय विद्यालय में शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब यह घटना घटी। गौरव को चक्कर आने के बाद शिक्रापुर के माऊलीनाथ मल्टिस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक, गौरव फिट था
गौरव की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा मौत किस वजह से हुई। गौरव के चाचा अंकुश सोनावणे ने बताया कि गौरव एक अच्छा कबड्डी खिलाड़ी था, साथ ही वो एकदम फिट था, उसे किसी तरह की बीमारी नहीं थी।
आखिर कैसे हुई गौरव की मौत?
इस घटना के बारे में जानकारी देने से स्कूल प्रशासन पल्ला झाड़ रहा है। स्कूल प्रशासन के अपनी जिम्मेदारी से मुकरते हुए नजर आने का आरोप अभिभावकों द्वारा लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले में शिकायत दायर करने का काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications