अब मनचलों की खैर नहीं, अनोखी लिपस्टिक जो महिलाओं की करेगी सुरक्षा

मिर्जापुर/वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी की एक बिटिया ने देश की युवतियों, महिलाओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए एक दिलचस्प और नायाब आविष्कार किया है। रोमा ने एक ऐसा लिपस्टिक तैयार किया है जो छेड़खानी जैसी घटनाओं के दौरान लड़कियों की भरपूर मदद कर सकता है। उनके मुताबिक इस लिपस्टिक के सम्पर्क में आने से ही 220 वोल्ट का झटका लगेगा।

A unique lipstick to secure women

रोमा के इस आविष्कार ने लड़कियों और महिलाओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्हें ऐसा लगने लगा है कि शोहदों से लड़ने का एक हथियार मिल गया है। चौकाघाट क्षेत्र के पान विक्रेता राम चौरसिया की बेटी रोमा आविष्कृत यह लिपस्टिक न केवल महिलाओं और युवतियों की खूबसूरती में चार चांद लगाएगी, बल्कि छेड़खानी करने वाले शोहदों को सबक भी सिखाएगी।

रोमा ने लिपस्टिक में एक सेटी डिवाइस आरोपित किया है। यह डिवाइस शोहदों को 220 वोल्ट का झटका देगा। एक निजी कम्प्यूटर सेन्टर में कम्प्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की छात्रा रोमा के अनुसार, "अगर कोई लड़कियों को छेड़ने की कोशिश करता है, तो उसे 220 वोल्ट करंट का जोरदार झटका लगेगा। यह महिलाओं व युवतियों की रक्षा में कारगर होगा। वे अपना बचाव तत्काल कर सकेंगी।"

रोमा के मुताबिक इसमें लगा ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर भी मददगार होगा। इससे बदमाशों का लोकेशन पता चल जाएगा। बकौल रोमा, "अक्सर रास्ते में शोहदे युवतियों और महिलाओं को छेड़ते हैं। ऐसे में मेकअप किट से लिपस्टिक निकालकर पीड़िताएं उसमें लगा बटन दबाएंगी और बदमाश के शरीर से टच करते ही उसे 220 वोल्ट जोरदार करंट का झटका लगेगा।"

रोमा के अनुसार इसमें लगे जीपीएस ट्रैकर से शोहदों का लोकेशन पता किया जा सकेगा। रोमा ने बताया कि जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम को सॉफ्टवेयर के जरिए छोटे-से किट में फिट किया गया है। इसमें एक स्विच है, जो बाहर से दिखाई नहीं देगा। मुसीबत में फंसी युवती जैसे ही बटन दबाएगी सेट किए गए नंबरों पर घंटी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+