प्रज्ञा ठाकुर को मिला धमकी भरा पत्र, लेटर में भेजा संदिग्ध पाउडर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक धमकी चिट्ठी मिली है। संदिग्ध चिट्ठी के साथ एक पाउडर का भी पैकेट मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार उर्दू में लिखी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिट्ठी में नरेंद्र मोदी और अजीत डोवाल की फोटो को एक लाल स्याही से काटा गया है। इसके साथ ही चिट्ठी में प्रज्ञा ठाकुर की भी फोटो भी है। उस फोटो को भी स्याही से क्रॉस बनाया गया है। फॉरेंसिक टीम साध्वी प्रज्ञा के घर पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।
Recommended Video

संदिग्ध लेटर मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, पत्र उर्दू में लिखा गया है और कुछ अन्य पत्र भी इसके साथ संलग्न थे। मुझे पहले भी इस तरह के पत्र मिले हैं और पुलिस को इसके बारे में सूचित किया था। उन्होंने कभी कोई कार्रवाई नहीं की। यह राष्ट्र के दुश्मनों द्वारा एक बड़ी साजिश है। लेटर मिलने के बाद भोपाल पुलिस ने धारा 326 और 507 के तहत केस दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications