छात्र की हत्या कर शर्ट से फंदा लगाकर पेड़ से टांग दिया

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के खिमावती गांव में एक छात्र की हत्या कर उसका शव पेड़ से टांग दिया। बताया जा रहा है कि छात्र ने दो दिन पहले किसी युवती को छेड़ा था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी।

murder

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति मुकेश पुत्र बेदूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। यही नहीं, युवती को भी छात्र की हत्या करने में साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा सा पसरा है।

गांव खिमावती में मृतक के पिता सोहनलाल परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा संदीप पाल (21) गुलधर स्थित डीएसआइटीएम इंस्टीट्यूट से पॉलीटेक्निक सैंकड इयर का छात्र था। गुरुवार सुबह वह जब घूमने के लिए निकला तो थोड़ी देर बाद ही परिजनों को सूचना मिली कि उसका शव बालेश्वर त्यागी के आम के बाग में पेड़ से लटका है।

शव को उसकी ही कमीज से फंदा लगाकर लटकाया गया था। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद गांव में पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें गांव के लोगों ने दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया। लेकिन सुलह नहीं हो पाई बल्कि झगड़ा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+