मुंबई: महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने एक को रौंदा, ड्राइवर गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन के पास बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बीती रात तेज कार सवार ने रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर लेटे व्यक्ति के उपर कार चढ़ा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी गाड़ी चलाते समय नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया है, साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में 4 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हुए थे। हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में उस समय हुआ जब दिल्ली से भिंड जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार बस जैसे ही माइल स्टोन 132 के पास पहुंची तभी पलट गई। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसे में भिंड निवासी रेखा, ब्रज किशोर मुरैना निवासी विनीता व जालौन निवासी राकेश की मौत हो गई। घायलों का इलाज आगरा के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications