ट्रेन के बारे में पूछा तो रेलवे कर्मचारी ने पेन से गोदा

बेंगलुरु। बेंगलुरु के जीवन बीमा नगर में एक रेलवे कर्मचारी ने एक यात्री के हाथ को पेन से गोद दिया। दरअसल, वी नारायणस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ दशहरा देखने के लिए मैसूर जा रहे थे।

crime

रविवार सुबह जब वह संगोल्ली रायान्ना रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वहां पर वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर जिस ट्रेन से उन्हें जाना है वह किस प्लेटफॉर्म पर आएगी।

वी नारायणस्वामी ने सुबह के करीब 6.30 पर रेलवे के टिकट घर में पैसे एक कर्मचारी से इस बारे में पूछा, तो टिकट देने वाले रेलवे के उस कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी के बात की।

इस पर पेशे से ड्राइवर नारायणस्वामी ने कहा कि यात्रियों की मदद करना आपकी जिम्मेदारी है। बस फिर रेलवे कर्मचारी ने आव देखा न ताव और गुस्से से आग बबूला होकर उनका बायां हाथ काउंटर से अंदर खींचा और एक पेन से उसे गोद दिया।

नारायणस्वामी बताते हैं कि वहां मौजूद लोगों में से उनके परिवार वालों के अलावा कोई और उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोगों ने कहा कि रेलवे पुलिस को इसकी शिकायत कर दो। उसके बाद नारायण स्वामी को तुरंत ही अस्पताल भागना पड़ा और परिवार को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

आपको बता दें कि ट्रेन सुबबह करीब 7 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 से रवाना होने वाली थी। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नारायणस्वामी की शिकायत मिल चुकी है और वे इस केस की छानबीन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+