पुलिसवाले ने की 3-3 शादियां, प्रेग्नेंट होने पर दो और महिलाओं को बनाया गर्लफ्रेंड
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर के एसपी ऑफिस में उस समय अजीबोगरीब नजारा देखनो को मिला जब एक पुलिसवाले की तीन-तीन पत्नियां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इन महिलाओं ने बताया आरोपी पुलिसवाले ने बिना दूसरी शादी की जानकारी दिए हुए इनसे शादी कर ली। इतना ही नहीं महिलाओं ने कहा कि इनके अलावा दो और महिलाओं से भी पुलिसवाले का अफेयर चल रहा है।

आरोपी पुलिस वाले का नाम दिनेश पटेल है। दिनेश सरगुजा पुलिस लाइन की एमटी शाखा में गाड़ी चलाने का काम करता है। महिलाओं ने बताया कि दिनेश काफी रंगीन मिजाज का शख्स है। उसने धोखा देकर हम तीनों से शादी की। चूंकि दिनेश की दो पत्नियां इस समय प्रेग्नेंट हैं ऐसे में दिनेश ने बाहर दो और महिलाओं से प्रेमसंबध शुरू करक दिया है।
दिनेश इनमें से दो महिलाओं के साथ पूरी रीति-रिवाज से शादी की थी जबकि एक महिला से कोर्ट मैरिज किया था। इन तीनों महिलाओं को हाल ही में एक दूसरे के बारे में पता चला है। एसपी ने मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications