Delhi: बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध, पिता की चाकू घोंपकर हत्या

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता की उस वक्त हत्या कर दी गई जब उसकी बेटी को लेकर कुछ लोग आपत्तिजनक फब्तियां कस रहे थे और उसने इसका विरोध किया। दरअसल दिल्ली के मोदी नगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बसाई दारापुर इलाके में जब पिता अपनी बेटी के साथ जा रहा था तो पड़ोस में रहने वाले कुछ बदमाशों ने लड़की को लेकर आपत्तिजनक बात कही और उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। बदमाशों का जब पिता ने विरोध किया तो इन लोगों ने पिता की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

murder

यह घटना रविवार देर रात का है। बदमाशों ने ना सिर्फ पिता बल्कि उसके बेटे पर भी चाकू से हमला किया, जिसमे वह बुररी तरह से घायल है। बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि हमने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रहे हैं।

मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई अपनी बेटी के साथ अस्पताल से वापस आ रहा था, तभी चार-पांच लोगों ने उसे रोक लिया और हमारी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे और अपशब्द कहने लगे। मेरा भाई जब बेटी को घर छोड़कर आया इन लोगों ने उसपर हमला कर दिया, इसमे आरोपियों के परिवार वालों ने भी उनका पूरा साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहम्मद आलम, जहांगीर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि ध्रुव राज त्यागी परिवार के साथ बसई दारापुर इलाके में रहते थे, बीती रात जब वह अपनी बेटी और बेटे के साथ घर जा रहे थे तो गली में खड़े कुछ लड़कों के साथ उनका झगड़ा हो गया था। यह मामला दो अलग-अलग सुमदाय से जुड़ा होने वाला लगता है। हम मामले की जांच कर रहे हैं, इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+