लूडो में लगाई 100 रुपए की शर्त, अचानक हुआ झगड़ा और दोस्त को घोंप दिया चाकू
नई दिल्ली। बेगलुरु में हत्या का एक बड़ा अजीब मामला सामने आया है। जहां पर लूडो खेते हुए 100 रुपए की शर्त पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की है जब बंगाल का रहने वाला शेख मिलान ने अपने दोस्त के साथ स्मार्टफोन पर लूडो खेल रहा था।

दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब दूसरे लड़के ने लूडो में लगाई शर्त के 100 रुपए देने से मना कर दिया। बस इसी बात को लेकर उसके दोस्त ने छुरा घोंपकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक लूडो खेलते हुए दोस्त ने गेमिंग एप्लीकेशन का रेड बटन दबा दिया जिसकी वजह से गेम बंद हो गया। इसकी वजह से उसका दोस्त गुस्सा हो गया और उसने दोस्त की हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है। बता दें कि स्मार्टफोन के इस दौर में लोग ऑन लाइन बैठकर लूडो खेल रहे हैं। अगर चार या फिर दो दोस्त साथ बैठे तो भी वो अपने मोबाइल पर ही लूडो खेलते हैं। लेकिन लूडो की वजह से किसी की हत्या, यह ऐसा पहला मामला है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में लूडो के अलावा कोई और विवाद तो नहीं था।
यह भी पढ़ें- सीतापुर: 9 साल की मासूम से खेत में खींचकर दरिंदगी, आरोपी युवक गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications