कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार से हादसा, बुजर्ग की मौत

नई दिल्ली। केरल में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कार से एक बुजुर्ग शख्स की इलेक्ट्रिक स्कूटर टकरा गई। हादसे में बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल के बुलावे पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केरल के अलपूझा पहुंचे थे।

jyotiraditya scindia

केरल में हुआ हादसा

घटना की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी फॉर्च्युनर कार से कोचीन से अलेप्पी (अलपूझा) एक कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे। उसी समय 62 वर्षीय एक बुजुर्ग रॉन्ग साइड उनकी कार के सामने आ गया।

कांग्रेस सांसद सिंधिया के ड्राइवर ने बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की लेकिन वह कार की चपेट में आ गया। सिंधिया ने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

साथ ही उन्होंने अपने काफिले मे शामिल दूसरी कार से घायल शख्स को अस्पताल भिजवाया। बावजूद इसके बुजुर्ग शख्स को बचाया नहीं जा सका।

बाल-बाल बचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

हादसे के वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया बैक सीट बैठे थे। हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

हादसे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दूसरे काम रोककर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने घटना पर अपना दुख जताया। घटना के तुरंत बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे को लेकर एक ट्वीट भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+