हाईवे पर बीवी और बेटे की हत्या लेकिन पति सिर्फ घायल, फिर सामने आया घिनौना सच
पुणे।
प्रेमिका से शादी करने के लिए पति ने खुद अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी। अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आईटी पार्क हिंजवड़ी के नेरे गांव की सीमा में मां और 10 माह के बच्चे की हत्या की वारदात की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी घायल पति गिरफ्तार कर लिया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
शनिवार की रात में हुई वारदात
शनिवार की रात दस बजे के करीब यह वारदात हुई है जिसमें अश्विनी दत्ता भोंडवे और उसके 10 माह के पुत्र अनुज की मौत हो गई और पति घायल हो गया था। पति दत्ता भोंडवे के वारदात करने की बात स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर उसके साथियों की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।

पति ने पहले पुलिस को किया गुमराह
मावल तालुका के निवासी दत्ता भोंडवे ने पुलिस को बताया था कि बीती रात वह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ डांगे चौक से घर लौट रहे थे। हाईवे पर पानी पीने के लिए रुकने पर वहां अचानक से आए दो लोगों ने उनकी कार में बैठकर उनके गले पर चाकू रखा और नेरे रोड पर ले गए। यहां उन्होंने दत्ता पर वार किया और पत्नी व उनके बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके जेवर और मोबाइल आदि लेकर भाग गए।

आखिरकार पति ने गुनाह कबूल किया
होश में आने के बाद उन्होंने पत्नी और पुत्र को अस्पताल में दाखिल कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोहरे हत्याकांड की वारदात से पूरे शहर में खलबली मच गई है। हिंजवड़ी के साथ वाकड पुलिस भी छानबीन में जुटी रही। पति दत्ता के बयान पर शक होने से उससे पूछताछ की गई। शुरू में वह काफी टालमटोल करता रहा मगर बाद में अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिये जाने की बात स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस उसके साथियों की तलाश और हत्या की सही वजह जानने में जुटी है ।












Click it and Unblock the Notifications