VIDEO: दिल्ली के बाइक शोरूम में फाइनेंसर की धुनाई, वीडियो CCTV में हुआ कैद
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक बाइक शोरुम में घुसकर फाइनेंसर के साथ मारपीट करने की एक वीडियो सामने आय़ा है। शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद मारपीट की यह घटना कैद हुई है। घटना चार दिन पुरानी बताई जा रही है। शोरुम के अंदर फाइनेंसर अरूण और ग्राहक जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। जिसके बाद उन्होंने फाइनेंसर को पीट दिया। पीड़ित की पहचान अरुण गिरी के रूप में हुई। संगम विहार निवासी अरुण शिव ऑटो गैलरी में एक कंपनी की तरफ से फाइनेंस का काम करता है।

जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर की शाम बाइक के शोरूम में ICICI बैंक के फाइनेंसर के पास गाड़ी मालिक जितेंद्र कागजात मांगने पहुंचा। जितेंद्र ने यहां से बाइक फाइनेंस करवाया था। दिवाली पर जितेंद्र ने बाइक फाइनेंस कराई थी। रविवार को वह शोरूम में आकर बाइक की आरसी मांगने लगा।
अरुण ने उसे बताया कि आरसी उसके पास नहीं होती, बल्कि वह शोरूम मालिक से आरसी ले लें। जितेंद्र उसे धमकी देकर चला गया। दस मिनट बाद वह आधा दर्जन लोगों के साथ आया और उसके साथ मारपीट की।
आरोपियों ने लोहे के पंच से भी अरुण पर हमला किया। उसके सिर,आंख समेत शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। हमले के बाद सारे आरोपी वहां से फरार हो गये। तीन दिन तक आनाकानी करने के बाद मंगलवार को संगम विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications